प्रयागराज। गंगानगर क्षेत्र के सराय ममरेज थाना अंतर्गत पिलखनी गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पति से हुए विवाद के बाद एक महिला ने अपने ही पांच माह के मासूम बेटे का सिर कुचलकर उसकी कथित तौर पर हत्या कर दी। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।
गंगानगर क्षेत्र के सराय ममरेज थाना अंतर्गत पिलखनी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पति से विवाद के बाद एक महिला ने अपने ही पांच माह के बेटे की कथित तौर पर सिर कुचलकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, पिलखनी गांव निवासी मनोरमा यादव का बुधवार रात अपने पति संतोष यादव से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। विवाद के बाद गुस्से में आकर महिला ने अपने पांच माह के बेटे के सिर पर फर्श के टुकड़े से वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वारदात के बाद महिला ने बच्चे के शव को घर की रसोई में छिपा दिया था। गुरुवार को घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस उपायुक्त (गंगानगर) कुलदीप गुनावत ने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया फर्श का टुकड़ा भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।







