best news portal development company in india

15 हजार रुपये रिश्वत लेते मुख्य आरक्षी रंगे हाथ गिरफ्तार

SHARE:

सहारनपुर। जिले के मंडी थाना क्षेत्र में भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने बुधवार को एक पुलिसकर्मी को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार खताखेड़ी चौकी पर तैनात मुख्य आरक्षी विनोद कुमार पर एक व्यक्ति से मामला निपटाने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप था। शिकायतकर्ता इमरान ने बताया कि उसके भाई फैजान को गाली-गलौज के एक मामले में पुलिस ने उठा लिया था और उसे राहत देने के बदले 20 हजार रुपये की मांग की गई थी, जो बाद में 15 हजार रुपये पर तय हुई।

जिले के मंडी थाना क्षेत्र में भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने खताखेड़ी चौकी पर तैनात मुख्य आरक्षी विनोद कुमार को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि आरोपी पुलिसकर्मी ने एक युवक को मामले में राहत दिलाने के बदले 20 हजार रुपये की मांग की थी, जो बाद में 15 हजार रुपये पर तय हुई। शिकायत मिलने पर भ्रष्टाचार निवारण टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और आरोपी को रिश्वत लेते समय पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद टीम आरोपी को पूछताछ के लिए थाने ले गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

Leave a Comment