best news portal development company in india

कर्ज में डूबे युवक ने दादा की बेरहमी से हत्या, दो हफ्ते पहले भी रची थी साजिश।

SHARE:

कौशांबी। जिले के रमपुर धमावन गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां कर्ज में डूबे एक बेरोजगार युवक ने अपने ही सगे दादा की धारदार हथियार से हत्या कर दी। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।

जिले के रमपुर धमावन गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां कर्ज में डूबे एक बेरोजगार युवक ने पैसों के विवाद में अपने ही सगे दादा की धारदार हथियार से हत्या कर दी। वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय नितिन सरोज काफी समय से बेरोजगार था और उस पर भारी कर्ज हो गया था। शनिवार शाम उसके दादा बाबूलाल सरोज खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान नितिन वहां पहुंचा और पैसों को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने धारदार हथियार से दादा पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बाबूलाल सरोज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि करीब 15 दिन पहले भी नितिन ने बाबूलाल को जहर देकर मारने की कोशिश की थी। उस समय उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के बाद उनकी जान बच गई थी। परिजनों का आरोप है कि आरोपी लगातार पैसों के लिए दादा पर दबाव बना रहा था और मना करने पर जान से मारने की धमकी देता था। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

Leave a Comment