सलामतपुर। आमखेड़ा स्थित पेट्रोल पंप पर सेल्समैन से चाकू की नोक पर लूट की वारदात सामने आई है। बदमाशों ने सेल्समैन के गले पर छुरी रखकर नगदी और मोबाइल फोन लूट लिया और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सलामतपुर पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर कार्रवाई की। पुलिस ने थाने के सामने ही तीनों आरोपियों को पकड़ लिया।
आमखेड़ा पेट्रोल पंप पर सेल्समैन से चाकू की नोक पर लूट का मामला सामने आया है। बदमाशों ने सेल्समैन के गले पर छुरी रखकर उससे नगदी और मोबाइल फोन लूट लिया और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सलामतपुर पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर कार्रवाई की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाने के सामने ही तीनों लुटेरों को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटी गई नगदी, मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई छुरी भी बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए तीनों आरोपी कम उम्र के हैं और भोपाल के रहने वाले बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।







