best news portal development company in india

बड़े बकायेदारों पर सख्ती के निर्देश, नाम अखबार में छपेंगे और होगी कुर्की: सविता प्रधान

SHARE:

सिंगरौली। नगर निगम आयुक्त  ने राजस्व वसूली को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि बड़े बकायेदारों के नाम समाचार पत्रों में प्रकाशित किए जाएं और उनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जाए। समीक्षा के दौरान आयुक्त ने वार्ड प्रभारियों को निर्देश दिए कि वे प्रतिदिन निर्धारित लक्ष्य के अनुसार राजस्व वसूली सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिन बकायेदारों द्वारा निगम के करों का भुगतान नहीं किया जा रहा है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

नगर निगम आयुक्त ने राजस्व वसूली को लेकर अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने वार्ड प्रभारियों को निर्देश दिए कि प्रतिदिन निर्धारित लक्ष्य के अनुसार राजस्व वसूली सुनिश्चित की जाए। निगम आयुक्त ने कहा कि ऐसे बड़े बकायेदार जो लंबे समय से निगम के करों का भुगतान नहीं कर रहे हैं, उनके नाम समाचार पत्रों में प्रकाशित किए जाएं और उनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जाए। साथ ही डिप्टी कमिश्नर को निर्देश दिए कि निर्धारित समय सीमा में बकाया राशि जमा नहीं करने वाले बकायेदारों के खिलाफ तालाबंदी और कुर्की की सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने उपायुक्त एवं राजस्व अधिकारी को निर्देश दिए कि आगामी 14 मार्च को आयोजित होने वाली लोक अदालत का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक बकायेदार इसमें मिलने वाली छूट का लाभ लेकर अपने प्रकरणों का निराकरण करा सकें। निगम आयुक्त ने यह भी निर्देश दिए कि राजस्व निरीक्षकों के माध्यम से संपत्ति कर, भू-भाटक, जल कर और दुकान किराया से संबंधित अधिक से अधिक नोटिस तामील कराए जाएं तथा मामलों का निराकरण लोक अदालत के माध्यम से कराया जाए।

Leave a Comment