इंदौर। जिले के चंदन नगर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने पांचवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि मौके पर पहुंचे एक पुलिसकर्मी द्वारा थप्पड़ मारने के बाद युवक घबरा गया और उसने यह कदम उठा लिया। जानकारी के अनुसार घटना टॉप टिप परिसर की है। मृतक की पहचान राज (पिता मनोज) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात करीब तीन बजे राज बिल्डिंग के नीचे टहल रहा था। उसे सांस लेने में तकलीफ की बीमारी थी और गर्मी के कारण वह देर रात नीचे घूम रहा था।
जिले के आर्थिक राजधानी इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक मामला सामने आया है। टॉप टिप परिसर में मानसिक रूप से कमजोर युवक राज ने रात के करीब 3 बजे पांचवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार, राज को सांस लेने में तकलीफ की बीमारी थी और गर्मी के कारण देर रात बिल्डिंग के नीचे टहल रहा था। इसी दौरान हाउसिंग परिसर के गार्ड ने उसे टोका और मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी ने कथित रूप से उसे थप्पड़ मार दिया। परिजनों का आरोप है कि इस घटना से घबराकर राज बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल पर पहुंच गया और छलांग लगा दी। राज के परिवार का कहना है कि वह मानसिक रूप से कमजोर था और उसका इलाज चल रहा था। उसकी बहन ने बताया कि पुलिसकर्मी के थप्पड़ से वह घबरा गया था और माफी मांगते हुए भी डर गया, जिसके चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। घटना ने इलाके में शोक और सन्नाटा फैला दिया है।







