सीतामढ़ी। बिहार के सीतामढ़ी जिले में होली के दिन एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां घर के सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस के संपर्क में आने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। जानकारी के अनुसार यह घटना कुरहर गांव में शाम करीब छह बजे हुई। मृतकों की पहचान राजीव सहनी (40), उनके 12 वर्षीय बेटे कृष्ण कुमार, रमेश सहनी (30) और नीरज सहनी (26) के रूप में हुई है।
सीतामढ़ी जिले में होली के दिन एक दर्दनाक हादसा हो गया। बोखरा थाना क्षेत्र के कुरहर गांव में घर के सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस के संपर्क में आने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। मृतकों की पहचान राजीव सहनी (40), उनके 12 वर्षीय बेटे कृष्ण कुमार, रमेश सहनी (30) और नीरज सहनी (26) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बुधवार शाम करीब छह बजे सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान अचानक जहरीली गैस निकलने से चारों लोग बेहोश हो गए। ग्रामीणों ने तुरंत सभी को बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में सुरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया सेप्टिक टैंक से निकली जहरीली गैस के कारण यह हादसा हुआ है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।







