best news portal development company in india

सुहागरात कांड: पति पर चाकू से हमला, जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई दुल्हन

SHARE:

उत्तर प्रदेश। यूपी के हाथरस में सुहागरात के दिन हुए एक सनसनीखेज घटनाक्रम ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। शादी के कुछ ही दिनों बाद दुल्हन द्वारा पति पर चाकू से हमला करने और फिर जेवरात लेकर कथित प्रेमी संग फरार होने का मामला अब नए मोड़ पर पहुंच गया है।

मामला कोतवाली सदर क्षेत्र का है। यहां एक युवक की शादी चंदपा क्षेत्र की युवती से हुई थी। पति का आरोप है कि शादी की पहली रात से ही दुल्हन का व्यवहार आक्रामक था। उसने चाकू दिखाकर पति को अपने पास आने से रोका और जान से मारने की धमकी दी। परिजनों के समझाने के बाद मामला शांत हुआ, लेकिन 25 फरवरी की रात स्थिति ने नया मोड़ ले लिया। पति के अनुसार, दुल्हन ने परिवार को नशीला पदार्थ खिलाया और जब सभी गहरी नींद में थे, तब करीब 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और 18 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गई। आरोप है कि वह अपने रिश्ते के चाचा बताए जा रहे प्रेमी के साथ भागी। फरार होने के बाद युवती ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया। वीडियो में उसने दावा किया कि उसकी शादी जबरन कराई गई थी। उसने अपने पिता और मामा पर 8 लाख रुपये में उसे ‘बेचने’ का गंभीर आरोप लगाया है। साथ ही जेवर चोरी और नशीला पदार्थ देने के आरोपों को झूठा बताया है। पति की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के आरोपों की निष्पक्ष जांच की जा रही है। युवती और उसके कथित प्रेमी की तलाश में टीमें लगाई गई हैं और उनकी लोकेशन ट्रेस की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी, जिसके बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी। फिलहाल यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Comment