best news portal development company in india

रामपुर में दर्दनाक हादसा: महिला कांस्टेबल व मासूम बेटे की जिंदा जलकर मौत

SHARE:

रामपुर। जिले के गंज क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में महिला कांस्टेबल और उनके ढाई वर्षीय पुत्र की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि दो अन्य परिजन मामूली रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार ग्राम बहटरा, थाना मिलक निवासी 27 वर्षीय लता उत्तर प्रदेश पुलिस में महिला कांस्टेबल थीं और UP 1090 Women Power Line कार्यालय, श्रावस्ती में तैनात थीं। वह 18 फरवरी से अवकाश पर थीं।

जिले के गंज थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। स्वार-रामपुर मार्ग पर ग्राम काशीपुर के पास कार और अज्ञात डंपर की टक्कर के बाद कार में आग लग गई, जिससे महिला कांस्टेबल और उनके ढाई वर्षीय बेटे की जिंदा जलकर मौत हो गई। मृतका की पहचान 27 वर्षीय लता के रूप में हुई है, जो ग्राम बहटरा, थाना मिलक की निवासी थीं। वह UP 1090 Women Power Line (श्रावस्ती) में तैनात थीं और 18 फरवरी से अवकाश पर घर आई हुई थीं। बताया गया है कि लता अपने पति दान सिंह, पुत्र अभियांश (करीब ढाई वर्ष) और रिश्तेदार रवि के साथ नैनीताल से घूमकर लौट रही थीं। रात करीब 11 बजे उनकी कार की अज्ञात डंपर से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कार में आग लग गई और देखते ही देखते वाहन आग का गोला बन गया। हादसे में लता और उनके मासूम बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति दान सिंह और ममेरे चाचा रवि को मामूली चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा और शवों को मोर्चरी में रखवाया। थाना गंज में अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

 

Leave a Comment