best news portal development company in india

पिता ने 14 वर्षीय बेटी संग ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, सुसाइड नोट में पत्नी पर आरोप

SHARE:

उन्नाव।  जिले से एक हृदयविदारक मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के सहजनी क्रॉसिंग के पास 23 फरवरी की रात करीब 8:45 बजे एक पिता ने अपनी 14 वर्षीय बेटी के साथ रेलवे ट्रैक पर जाकर आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान 50 वर्षीय विकास गुप्ता और उनकी बेटी वेदिका के रूप में हुई है।

जिले के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र स्थित सहजनी क्रॉसिंग के पास 23 फरवरी की रात करीब 8:45 बजे एक दर्दनाक घटना सामने आई। 50 वर्षीय विकास गुप्ता ने अपनी 14 वर्षीय बेटी वेदिका के साथ रेलवे ट्रैक पर पहुंचकर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर विकास की सफेद कार खड़ी मिली। कार से उनका मोबाइल और पर्स बरामद हुआ। मोबाइल के पीछे चिपके एक सुसाइड नोट में उन्होंने अपनी दूसरी पत्नी को इस कदम के लिए जिम्मेदार ठहराया है। परिजनों के अनुसार, पहली पत्नी के निधन के बाद विकास ने डोली नाम की महिला से विवाह किया था। आरोप है कि वैवाहिक जीवन में लंबे समय से विवाद चल रहा था। मृतक के भाई ने पुलिस को बताया कि हाल ही में घर में गंभीर विवाद और मारपीट की घटना भी हुई थी, जिसमें विकास घायल हो गए थे और उनका इलाज कानपुर के हैलट अस्पताल में चला था। परिवार का दावा है कि घटना वाले दिन ही विकास ने पुलिस को सुरक्षा के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। उनका आरोप है कि समय रहते कार्रवाई नहीं होने से स्थिति बिगड़ गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। मृतक के भाई की तहरीर पर आरोपी पत्नी सहित पांच लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

Leave a Comment