गुना। जिले के मृगवास–कुंभराज मार्ग पर स्थित गणेश मंदिर घाटी के नीचे गुरुवार शाम करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सरिया से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे उसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच मे जुट गई है।
जिले के मृगवास–कुंभराज मार्ग पर गुरुवार शाम करीब 5 बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की जान चली गई। हादसा गणेश मंदिर घाटी के नीचे हुआ, जहां सरिया से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घाटी के ढलान पर वाहन का संतुलन बिगड़ गया, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रॉली पलट गई। ट्रॉली में लदा भारी सरिया सड़क पर बिखर गया और घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। हादसा इतना गंभीर था कि तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक पास के बकान्या गांव के निवासी थे और सरिया लेकर आ रहे थे। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।







