best news portal development company in india

जनपद पंचायत लेखा अधिकारी 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

SHARE:

खरगोन।  जिले में रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। लोकायुक्त संगठन मध्य प्रदेश की इंदौर टीम ने भगवानपुरा जनपद पंचायत के लेखा अधिकारी महेंद्र सिंह चौहान को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

जिले में रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त संगठन मध्य प्रदेश की इंदौर टीम ने भगवानपुरा जनपद पंचायत के लेखा अधिकारी महेंद्र सिंह चौहान को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिष्टान निवासी ठेकेदार राजेश पंवार ने लोकायुक्त से शिकायत की थी कि पंचायतों के निर्माण कार्यों के ठहराव प्रस्ताव और फाइल स्वीकृति के नाम पर लेखा अधिकारी पहले ही 20 हजार रुपये ले चुका है। इसके बाद आरोपी ने भगवानपुरा जनपद पंचायत की सीईओ कंचन डोंगरे के नाम पर कुल 50 हजार रुपये की मांग की थी। शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी ने 10 हजार रुपये की रिश्वत ली, टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। कार्रवाई डीएसपी सुनील तालान के नेतृत्व में की गई। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और खरगोन सर्किट हाउस में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस घटना के बाद जनपद पंचायत और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

Leave a Comment