best news portal development company in india

ट्रक ने स्कूटी सवार दो किशोरों को कुचला, मौके पर मौत

SHARE:

कानपुर। जिले मे  एक भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। गंगा बैराज रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार दो किशोरों को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा कोहना थाना क्षेत्र में हुआ। मृतकों की पहचान अर्श (15) और मोहम्मद अहमद (16) के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, दोनों किशोर रमज़ान के दौरान नमाज पढ़ने के लिए घर से निकले थे और लौटते समय यह हादसा हो गया।

कानपुर के गंगा बैराज रोड पर शुक्रवार रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार दो किशोरों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना कोहना थाना क्षेत्र की है। मृतकों की पहचान अर्श (15) और मोहम्मद अहमद (16) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, दोनों रमज़ान के दौरान नमाज पढ़ने के लिए घर से निकले थे और लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक चालक ने पहले स्कूटी को टक्कर मारी और फिर भागने के प्रयास में किशोरों को कुचल दिया। हादसे के समय उनका एक दोस्त दूसरी स्कूटी से पीछे आ रहा था, जिसने पूरी घटना देखी और तुरंत परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को लाला लाजपत राय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Comment