best news portal development company in india

सिख युवती का साहस:सिख युवती ने तलवार निकालकर खदेड़े बदमाश

SHARE:

पंजाब। लुधियाना से सामने आए एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर चर्चा छेड़ दी है। बताया जा रहा है कि डेहलों इलाके के पास एक परिवार कार से कहीं जा रहा था, तभी कुछ बदमाशों ने कथित तौर पर लूट की नीयत से उनकी गाड़ी को निशाना बनाया।

लुधियाना जिले के डेहलों इलाके के पास लूट की एक कथित कोशिश उस समय नाकाम हो गई, जब कार में सवार एक सिख युवती ने साहस का परिचय देते हुए तलवार निकाल ली। युवती को तलवार के साथ सामने आते देख बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, एक परिवार अपनी कार से कहीं जा रहा था। इसी दौरान कुछ अज्ञात लोग गाड़ी को रोकने के इरादे से उस पर अंडे फेंकने लगे। बताया जा रहा है कि यह तरीका वाहन रुकवाकर लूटपाट करने के लिए अपनाया जाता है। कार के अंदर बैठी युवती ने स्थिति भांपते हुए तुरंत तलवार निकाल ली। अचानक हुए इस घटनाक्रम से बदमाश घबरा गए और वहां से भाग निकले। परिवार सुरक्षित बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोग युवती के साहस और तत्परता की सराहना कर रहे हैं। हालांकि, पुलिस की ओर से अब तक इस मामले में आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Leave a Comment