best news portal development company in india

9 साल के मासूम पर एससी-एसटी एक्ट! रोहतास में दर्ज केस से उठे बड़े सवाल

SHARE:

रोहतास। जिले के नौहट्टा थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां महज 9 साल के एक बच्चे के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज होने से इलाके में चर्चा और कानूनी बहस तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि बच्चों के बीच आपसी कहासुनी और मारपीट की घटना के बाद 7 दिसंबर 2025 को एक बच्चे की मां की ओर से थाने में आवेदन दिया गया था। इसी आवेदन के आधार पर पुलिस ने चार बच्चों समेत अन्य लोगों को आरोपित बनाते हुए एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया।

रोहतास जिला के नौहट्टा थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां महज 9 साल के एक बच्चे के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज किए जाने से इलाके में चर्चा का माहौल है। जानकारी के अनुसार, बच्चों के बीच आपसी विवाद और मारपीट की घटना के बाद 7 दिसंबर 2025 को एक अभिभावक की ओर से थाने में आवेदन दिया गया था। आवेदन के आधार पर पुलिस ने चार बच्चों समेत अन्य लोगों को आरोपित बनाते हुए एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया। मामला जब किशोर न्याय परिषद के समक्ष पहुंचा तो कई सवाल खड़े हो गए। 19 फरवरी को एक आरोपी किशोर को परिषद के सामने पेश किया गया। सुनवाई के दौरान बोर्ड ने बच्चे की उम्र लगभग 9 से 10 वर्ष के बीच पाई और इतनी कम उम्र में गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज होने पर आश्चर्य जताया। प्राथमिकी की समीक्षा में यह भी सामने आया कि आरोपितों की उम्र स्पष्ट रूप से दर्ज नहीं की गई थी और कई महत्वपूर्ण कॉलम खाली थे। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए परिषद ने नौहट्टा थानाध्यक्ष से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। परिषद ने बच्चे को अभिभावक के सुपुर्द करने का निर्देश देते हुए कहा कि नाबालिगों से जुड़े मामलों में आयु का उल्लेख अत्यंत आवश्यक है। साथ ही संकेत दिया कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर वरीय अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है और जांच के क्रम में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment