best news portal development company in india

CRPF की बस नहर में पलटी, 9 जवान घायल

SHARE:

श्रीनगर।  श्रीनगर के डगपोरा इलाके में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की बस अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसे में 9 जवान घायल हो गए हैं। सभी घायल जवानों को तुरंत ‘शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज’ (SKIMS), सौरा में भर्ती कराया गया।

श्रीनगर के डगपोरा में CRPF की बस अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसे में 9 जवान घायल हुए, जिन्हें तुरंत SKIMS सौरा में भर्ती कराया गया। 7 की पहचान हो चुकी है – नागिंदर सिंह, अजीत कुमार राम, राज किशोर राय, अमित कुमार यादव, राजधन राम, मंकर कुमार और नीरज कुमार। जानकारी के अनुसार, बस चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन सड़क के किनारे नहर में पलट गया। स्थानीय लोग और प्रशासन ने तुरंत बचाव कार्य किया, जिससे सभी जवान सुरक्षित अस्पताल पहुँच सके। सभी की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

Leave a Comment