best news portal development company in india

PhonePe का नया फीचर: अब फिंगरप्रिंट या फेस ID से कर सकेंगे पेमेंट

SHARE:

नेशनल डेस्क। डिजिटल पेमेंट कंपनी PhonePe ने यूजर्स के लिए Biometric Authentication फीचर पेश किया है। अब 5,000 रुपये तक के UPI ट्रांजैक्शन के लिए PIN डालने की जरूरत नहीं होगी। यह सुविधा फिलहाल एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध है और डिवाइस लेवल वेरिफिकेशन पर काम करती है। यानी अगर आपके फोन में फिंगरप्रिंट या फेस अनलॉक सेट है, तो वही पेमेंट में भी इस्तेमाल होगा। यूजर्स इस फीचर को Manage Payments → Biometric Pay में जाकर ऑन कर सकते हैं। इससे पैसे भेजना, QR कोड से पेमेंट करना और ऑनलाइन शॉपिंग करना आसान और सुरक्षित हो जाएगा।

डिजिटल पेमेंट की दुनिया में तेजी से बढ़ रही PhonePe ने अपने यूजर्स के लिए एक नया Biometric Authentication फीचर लॉन्च किया है। अब 5,000 रुपये तक के UPI ट्रांजैक्शन के लिए हर बार PIN डालने या याद रखने की जरूरत नहीं होगी। इस फीचर के जरिए फिंगरप्रिंट या फेस स्कैन से ही भुगतान किया जा सकेगा, जिससे पेमेंट करना और तेज़ और सुरक्षित हो जाएगा। कंपनी ने अपने आधिकारिक X (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर इस अपडेट की जानकारी शेयर की है। PhonePe के मुताबिक, यह फीचर डिवाइस लेवल वेरिफिकेशन पर काम करता है। इसका मतलब है कि अगर आपके फोन में फिंगरप्रिंट या फेस अनलॉक सेट है, तो वही तकनीक अब पेमेंट के समय भी काम करेगी। इससे न केवल पेमेंट करने में समय कम लगेगा, बल्कि PIN चोरी या लीक होने का खतरा भी काफी हद तक खत्म हो जाएगा।

यह फीचर कहां-कहां काम आएगा:

  • दोस्तों या परिवार को पैसे भेजने में

  • QR कोड स्कैन करके पेमेंट करने में

  • ऑनलाइन शॉपिंग और सर्विस पेमेंट में

  • बैंक बैलेंस चेक करने में

  • Biometric पेमेंट कैसे ऑन करें:

  • अपने फोन में PhonePe ऐप खोलें।
  • ऊपर दिए गए प्रोफाइल आइकन पर टैप करें।
  • “Manage Payments” विकल्प चुनें।
  • “Biometric Pay” पर क्लिक करें और अपने बैंक अकाउंट के लिए फीचर ऑन करें।
  • एक बार UPI PIN और बायोमैट्रिक वेरिफिकेशन के जरिए सेटअप पूरा करें।
  • अगली बार पेमेंट करते समय सीधे फिंगरप्रिंट या फेस स्कैन से पेमेंट करें।

फिलहाल यह सुविधा केवल एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध है। iOS यूजर्स को इसके लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। PhonePe का यह नया फीचर यूजर्स के लिए पेमेंट प्रक्रिया को आसान और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Leave a Comment