best news portal development company in india

जर्जर स्कूल भवनों के स्थान पर बनेंगे आधुनिक भवन, विद्यार्थियों को मिलेगा सुरक्षित शिक्षण वातावरण

SHARE:

सिंगरौली। कलेक्टर गौरव बैनल के सतत प्रयासों से जिले को शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिली है। राज्य शिक्षा केंद्र, भोपाल ने सत्र 2026-27 की वार्षिक कार्ययोजना के अंतर्गत जिले में 69 नवीन शाला भवनों के निर्माण को स्वीकृति प्रदान की है। इससे जर्जर स्कूल भवनों की समस्या दूर होगी और विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होगा।

कलेक्टर गौरव बैनल के सतत प्रयासों से जिले को शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। राज्य शिक्षा केंद्र, भोपाल ने सत्र 2026-27 की वार्षिक कार्ययोजना के तहत जिले में 69 नए शाला भवनों के निर्माण को मंजूरी दी है। इन भवनों के निर्माण से विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा, वहीं जर्जर विद्यालय भवनों की समस्या भी दूर होगी। स्वीकृत 69 भवनों में 25 का निर्माण सर्व शिक्षा अभियान तथा 44 का निर्माण पीआईयू के माध्यम से कराया जाएगा। इसके अलावा सत्र 2025-26 में स्वीकृत 35 भवनों में से 26 के लिए जिला शिक्षा केंद्र और 9 के लिए पीआईयू द्वारा निविदाएं जारी कर निर्माण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कलेक्टर गौरव बैनल ने अधिकारियों को जिले के शेष जीर्ण-शीर्ण विद्यालय भवनों के निर्माण के लिए डीएमएफ एवं सीएसआर मद से प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षित और सुदृढ़ विद्यालय भवन गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की आधारशिला हैं तथा जिला प्रशासन प्रत्येक विद्यार्थी को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।

Leave a Comment