सिंगरौली। बरगवां पुलिस ने गैस सिलेंडर चोरी के मामले का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के 8 भरे हुए गैस सिलेंडर और वारदात में प्रयुक्त अल्टो कार (क्रमांक UP64L8805) जब्त की है। बरामद सिलेंडरों की कीमत करीब 28 हजार रुपये तथा कार की कीमत लगभग 3 लाख रुपये बताई गई है।
बरगवां पुलिस ने एफडी इंडेन गैस गोदाम में हुई सिलेंडर चोरी का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के 8 भरे हुए गैस सिलेंडर और वारदात में इस्तेमाल की गई अल्टो कार (UP64L8805) जब्त की है। बरामद सिलेंडरों की कीमत करीब 28 हजार रुपये तथा कार की कीमत लगभग 3 लाख रुपये आंकी गई है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम पचौर निवासी विनोद कुमार द्विवेदी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 29 जुलाई की रात अज्ञात चोर गैस गोदाम की बाउंड्री फांदकर अंदर घुसे और ताला तोड़कर 10 भरे हुए गैस सिलेंडर चोरी कर ले गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा एवं एसडीओपी रोशनी कुर्मी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अनिल कुमार पटेल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दीपक पनिका, मोहित गुप्ता और एक विधि-विरुद्ध बालक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के 8 गैस सिलेंडर और वारदात में प्रयुक्त कार बरामद की गई। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। मामले की विवेचना जारी है।







