best news portal development company in india

ना शादी के 9 बच्चों की मां हैं सुनंदा शर्मा, बोलीं- भगवान ने मेरी झोली खुशियों से भर दी

SHARE:

एंटरटेनमेंट डेस्क। पंजाबी गायिका सुनंदा शर्मा ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। हाल ही में एक पॉडकास्ट में उन्होंने बताया कि वह बिना शादी किए 9 बच्चों की जिम्मेदारी निभा रही हैं। इतना ही नहीं, भविष्य में भी वह जरूरतमंद बच्चों को गोद लेकर उन्हें बेहतर जीवन देने की इच्छा रखती हैं।

पंजाबी गायिका सुनंदा शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनका नया गाना नहीं, बल्कि उनकी निजी जिंदगी से जुड़ा एक भावुक खुलासा है। हाल ही में एक पॉडकास्ट में उन्होंने बताया कि वह बिना शादी किए 9 बच्चों की जिम्मेदारी निभा रही हैं और भविष्य में भी जरूरतमंद बच्चों को गोद लेने की इच्छा रखती हैं। सुनंदा शर्मा ने बातचीत के दौरान अपने संघर्षों का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि एक समय उनका नाम पंजाबी म्यूजिक प्रोड्यूसर पुष्पिंदर धालीवाल के साथ जुड़ा था। उनका आरोप है कि इस रिश्ते में उन्हें धोखा मिला, उनकी मेहनत की कमाई हड़प ली गई और उन्हें घर से भी बाहर निकाल दिया गया। इन घटनाओं के बाद उनकी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आए, लेकिन उन्होंने हार मानने के बजाय खुद को संभालकर आगे बढ़ने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि कठिन दौर के बाद उनका रुझान आध्यात्म की ओर बढ़ा। उनका कहना है कि भगवान की कृपा से उन्हें जीवन में नाम, शोहरत और आर्थिक स्थिरता मिली। इसी भावना के साथ उन्होंने जरूरतमंद बच्चों की जिम्मेदारी उठाई। सुनंदा के अनुसार, जिन 9 बच्चों की वह देखभाल कर रही हैं, उनमें कुछ बेटियां कॉलेज में पढ़ रही हैं, एक बेटा यूनिवर्सिटी में शिक्षा प्राप्त कर रहा है, जबकि दो छोटे बच्चों की परवरिश भी वह स्वयं कर रही हैं। उन्होंने कहा कि उनका भी सपना शादी कर मां बनने का था, लेकिन उन्हें लगता है कि भगवान ने उन्हें एक या दो नहीं, बल्कि 9 बच्चों का प्यार देकर मातृत्व का सुख दिया। उन्होंने भविष्य में भी और बच्चों को गोद लेकर उन्हें बेहतर जीवन देने की इच्छा जताई।

Leave a Comment