सिंगरौली। शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चांचर पहुंचकर छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उन्होंने शासन की योजना के तहत विद्यार्थियों को निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चांचर में आयोजित प्रवेश उत्सव कार्यक्रम उत्साह और प्रेरणा का केंद्र बन गया। इस अवसर पर सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने नवनिर्मित विद्यालय भवन का निरीक्षण कर शैक्षणिक सुविधाओं और अधोसंरचना की स्थिति का अवलोकन किया।
अपने संबोधन में विधायक रामनिवास शाह ने कहा कि शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है और प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। विधायक श्री शाह नें कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में अधोसंरचना और सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य कर रही है। विधायक ने शिक्षकों और अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि विद्यालयों में ऐसा वातावरण तैयार किया जाए जिससे बच्चे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें।







