best news portal development company in india

सिंगरौली को मिली नई पहचान, जुड़वा तालाब परिसर में 100 फीट ऊंचे तिरंगे का भव्य लोकार्पण

SHARE:

सिंगरौली। औद्योगिक नगरी सिंगरौली ने शनिवार को एक ऐतिहासिक पल का साक्षी बना, जब जुड़वा तालाब परिसर में 100 फीट ऊंचे विशाल राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण किया गया। नगर पालिक निगम सिंगरौली की इस पहल के साथ अब शहर को एक नई पहचान और नागरिकों को राष्ट्रभक्ति का नया केंद्र मिल गया है।

विशाल तिरंगे का लोकार्पण विधायक रामनिवास शाह, महापौर रानी अग्रवाल और नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने कहा कि यह तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और वीर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक है। आने वाले समय में यह स्थल युवाओं और नई पीढ़ी को राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा देता रहेगा। जुड़वा तालाब के बीचों-बीच ऊंचाई पर लहराता तिरंगा अब शहर के आकर्षण का नया केंद्र भी बनेगा। नगर निगम का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य शहर के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ नागरिकों में राष्ट्रीय चेतना और गौरव की भावना को और मजबूत करना है। लोकार्पण समारोह में भाजपा जिला अध्यक्ष सुंदर लाल शाह, एमआईसी सदस्य अंजना इंद्रेश शाह, जनप्रतिनिधि, पार्षद, नगर निगम के अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में राष्ट्रभक्ति का माहौल देखने को मिला और लोगों ने तिरंगे के साथ तस्वीरें खींचकर इस ऐतिहासिक पल को यादगार बनाया।

Leave a Comment