best news portal development company in india

लोहरा तिराहा पर दर्दनाक हादसा: हाईवा की टक्कर से 15 वर्षीय किशोर की मौत, पिता गंभीर

SHARE:

सिंगरौली। जियावन थाना क्षेत्र के लोहरा तिराहा के पास बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, छत्रपति सिंह (15) अपने पिता दलप्रताप सिंह (35) के साथ बाइक से देवसर मुख्यालय जा रहे थे। जैसे ही वे लोहरा तिराहा के पास पहुंचे, सामने से आ रहे एक हाईवा वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाईवा गलत दिशा से आ रहा था, जिससे यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि किशोर छत्रपति सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल देवसर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल बैढ़न रेफर कर दिया गया। घटना के बाद हाईवा चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही जियावन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। इस हृदयविदारक हादसे ने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। बेटे की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं घायल पिता का उपचार जारी है।

Leave a Comment