best news portal development company in india

महिला सफाई मित्रों को स्वास्थ्य और सुरक्षा का प्रशिक्षण, जांच शिविर में हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

SHARE:

सिंगरौली। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में अहम भूमिका निभाने वाली महिला सफाई मित्रों के स्वास्थ्य, स्वच्छता और सुरक्षा को लेकर नगर निगम सिंगरौली ने एक दिवसीय विशेष कार्यशाला का आयोजन किया। नगर निगम सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में महिला सफाई मित्रों को सुरक्षित कार्यप्रणाली, व्यक्तिगत स्वच्छता और कार्यस्थल पर सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं।

नगर निगम सिंगरौली द्वारा महिला सफाई मित्रों के स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं सुरक्षा को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। नगर निगम सभागार में आयोजित कार्यक्रम में महिला सफाई मित्रों को सुरक्षित कार्यप्रणाली, व्यक्तिगत स्वच्छता तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त आर.पी. बैस एवं स्वास्थ्य अधिकारी बालगोविंद चतुर्वेदी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उपायुक्त बैस ने कहा कि महिला सफाई मित्र शहर की स्वच्छता व्यवस्था की मजबूत आधारशिला हैं और उनके स्वास्थ्य व सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाना आवश्यक है। उन्होंने सफाई कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन करने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यशाला में विशेषज्ञों ने कचरा पृथक्करण, सुरक्षित संग्रहण एवं परिवहन, व्यक्तिगत स्वच्छता और सुरक्षा उपकरणों के उपयोग की जानकारी दी। महिला सफाई मित्रों को ग्लव्स, मास्क, गमबूट और एप्रन के नियमित उपयोग एवं रखरखाव के बारे में भी प्रशिक्षित किया गया। साथ ही गीले कचरे से जैविक खाद तैयार करने की प्रक्रिया की जानकारी देकर स्वच्छता के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस दौरान जिला चिकित्सालय के सहयोग से स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी आयोजित किया गया। शिविर में महिला सफाई मित्रों की ब्लड प्रेशर, शुगर और अन्य आवश्यक स्वास्थ्य जांच की गई। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने आवश्यक परामर्श दिए तथा निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया। कार्यक्रम के समापन पर महिला सफाई मित्रों को सुरक्षा किट वितरित की गई। आयोजन में फीडबैक फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट ने सहयोग किया। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम सफाई कर्मियों को सुरक्षित और स्वस्थ कार्य वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

Leave a Comment