best news portal development company in india

स्कूल खुलने से पहले कलेक्टर सख्त, हर बच्चे का नामांकन और सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश

SHARE:

सिंगरौली। जिले में 15 जून से शुरू हो रहे नए शैक्षणिक सत्र को लेकर कलेक्टर गौरव बैनल ने स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले का कोई भी बच्चा स्कूल से बाहर नहीं रहना चाहिए और पहली कक्षा में शत-प्रतिशत नामांकन हर हाल में सुनिश्चित किया जाए।

कलेक्टर ने शिक्षा विभाग को घर-घर सर्वे कर बच्चों की पहचान करने, समग्र आईडी और अपार आईडी बनाने तथा सभी नामांकन की जानकारी समय पर पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दस्तावेजों की कमी के कारण किसी भी बच्चे का प्रवेश प्रभावित नहीं होना चाहिए। बैठक में पाठ्यपुस्तक वितरण, साइकिल योजना, आरटीई प्रवेश और छात्रावासों में दाखिले की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी पात्र विद्यार्थियों को योजनाओं का लाभ समय पर मिले और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी प्रशासन गंभीर नजर आया। कलेक्टर ने जिले के सभी जर्जर स्कूल भवनों का तत्काल सर्वे कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए और स्पष्ट किया कि खतरनाक भवनों में कक्षाएं संचालित नहीं होंगी। इसके अलावा उत्कृष्ट विद्यालय देवसर और मॉडल स्कूल चितरंगी में टेलीस्कोप स्थापना की तैयारियां पूरी करने तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग के लिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने पर भी जोर दिया गया। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी सहित शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment