best news portal development company in india

इराक में मौत बनकर दौड़ी बस, पलटते ही लगी आग; 21 यात्रियों की दर्दनाक मौत

SHARE:

इंटरनेशनल डेस्क। दक्षिणी इराक के नासिरिया शहर के पास रविवार को एक भीषण सड़क हादसे ने 21 लोगों की जान ले ली। यात्रियों से भरी बस तेज रफ्तार के चलते अनियंत्रित होकर पलट गई और कुछ ही क्षणों में आग की लपटों से घिर गई। हादसे में 19 अन्य यात्री घायल हुए हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना के बाद बस आग की चपेट में आ गई, जिससे कई यात्री अंदर ही फंस गए। राहत एवं बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन कई यात्रियों की जान नहीं बचाई जा सकी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि घायलों में कई लोग गंभीर रूप से झुलसे हुए हैं और उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद अस्पतालों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। इराकी प्रधानमंत्री अली अल-जैदी ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए दुर्घटना की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से हादसे के कारणों की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। गौरतलब है कि इराक में सड़क सुरक्षा की खराब स्थिति, तेज रफ्तार और यातायात नियमों के उल्लंघन के कारण अक्सर ऐसे गंभीर सड़क हादसे सामने आते रहते हैं। यह दुर्घटना भी देश में सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर रही है।

Leave a Comment