best news portal development company in india

कलेक्टर के औचक निरीक्षण में लापरवाही उजागर, डॉक्टर का वेतन काटने के निर्देश

SHARE:

सिंगरौली। कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने जिला पशु चिकित्सालय बैढ़न एवं एनिमल रेस्क्यू सेंटर का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान समय पर उपस्थित नहीं होने पर वेटनरी डॉक्टर शिल्पी पटेल पर कार्रवाई करते हुए उनका एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने जिला पशु चिकित्सालय बैढ़न एवं परिसर में संचालित एनिमल रेस्क्यू सेंटर का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान समय के प्रति लापरवाही सामने आने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए वेटनरी डॉक्टर शिल्पी पटेल का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने उपसंचालक पशुपालन विभाग को चिकित्सालय की व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी चिकित्सक निर्धारित समय पर अस्पताल में उपस्थित रहें। साथ ही घायल पशुओं के उपचार के लिए आवश्यक दवाओं का पर्याप्त स्टॉक हर समय उपलब्ध रखने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अस्पताल परिसर स्थित एनिमल रेस्क्यू सेंटर का भी अवलोकन किया। उन्होंने बेसहारा और बीमार पशुओं की बेहतर देखभाल के लिए जरूरी दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि पशुपालन विभाग गौसेवा संस्थाओं को हरसंभव सहयोग प्रदान करे। रेस्क्यू सेंटर में लाए गए घायल एवं बीमार पशुओं की नियमित जांच और उपचार सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए कलेक्टर ने रेस्क्यू सेंटर में मौजूद मूक पशुओं को राहत पहुंचाने के लिए फॉगर मशीन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

Leave a Comment