best news portal development company in india

देवसर तहसील कार्यालय का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण के निर्देश

SHARE:

सिंगरौली। कलेक्टर गौरव बैनल ने देवसर भ्रमण के दौरान तहसील कार्यालय देवसर का निरीक्षण कर राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बेदखली, सीमांकन और बंटवारे से जुड़े लंबित मामलों को निर्धारित समय सीमा में निराकृत करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने तहसीलदार को निर्देशित किया कि संबंधित हल्का पटवारियों से समय पर प्रतिवेदन प्राप्त किए जाएं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जो पटवारी समय सीमा के भीतर प्रतिवेदन प्रस्तुत नहीं करेंगे, उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कोर्ट संचालन के दिवसों की जानकारी भी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि यदि न्यायालय में प्रकरणों की संख्या अधिक है तो कोर्ट संचालन के दिनों में वृद्धि की जाए, ताकि लंबित मामलों का त्वरित निराकरण हो सके।

Leave a Comment