best news portal development company in india

NEET को लेकर सिंगरौली प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर-एसपी ने परखी व्यवस्थाएं

SHARE:

सिंगरौली। 3 मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी कड़ी में कलेक्टर गौरव बैनल एवं पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने केंद्र प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि भीषण गर्मी के मद्देनजर परीक्षार्थियों की सुविधाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। सभी केंद्रों पर ठंडे पेयजल, स्वच्छ शौचालय, पर्याप्त फर्नीचर और पंखों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए पावर बैकअप अनिवार्य रूप से उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए।

परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए सभी कक्षों एवं परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों को चालू रखते हुए कंट्रोल रूम से सतत निगरानी के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रवेश द्वार पर टेंट लगाकर धूप से बचाव की व्यवस्था करने को कहा गया, ताकि चेकिंग के दौरान कतार में खड़े अभ्यर्थियों को परेशानी न हो।

एसपी मनीष खत्री ने सुरक्षा व्यवस्था का सघन निरीक्षण करते हुए केंद्रों के आसपास कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने और अनाधिकृत व्यक्तियों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित करने को कहा।

Leave a Comment