इटावा। जिले के ऊसराहार थाना क्षेत्र में शनिवार शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सरसई-बरौना मार्ग पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए।
ऊसराहार थाना क्षेत्र के सरसई-बरौना मार्ग पर शनिवार शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान कानपुर देहात निवासी पवन (27) और औरैया निवासी संदीप सिंह के रूप में हुई है। हादसे में साधना, रवि और एक अन्य युवक घायल हुए हैं, जिन्हें सरसई नावर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घटना की जांच की जा रही है।







