best news portal development company in india

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

SHARE:

सिंगरौली नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर सासन चौकी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।

जानकारी के अनुसार, फरियादिया ने 24 मार्च 2026 को थाना बैढ़न में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी सुनील पाल (22 वर्ष), निवासी नौगई, थाना बैढ़न ने शादी का झांसा देकर उसके साथ गलत काम किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना बैढ़न में संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर तत्काल पुलिस टीम का गठन किया गया। यह टीम थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अशोक सिंह परिहार के निर्देशन में तथा चौकी प्रभारी सासन उपनिरीक्षक संदीप नामदेव के नेतृत्व में गठित की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की और उसी दिन सासन क्षेत्र से उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

Leave a Comment