best news portal development company in india

हनमकोंडा में दिल दहला देने वाली वारदात: पत्नी और ससुर को जिंदा जलाने का आरोप।

SHARE:

नेशनल डेस्क। हनमकोंडा जिला से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। काजीपेट मंडल के कडिपिकोंडा गांव में बुधवार तड़के करीब 4 बजे एक व्यक्ति और उसकी बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई।

हनमकोंडा जिला के काजीपेट मंडल स्थित कडिपिकोंडा गांव में बुधवार तड़के एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक व्यक्ति और उसकी बेटी की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। मृतकों की पहचान 54 वर्षीय राजशेखर और उनकी 24 वर्षीय बेटी राजाश्री के रूप में हुई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मृतका के पति प्रवीण पर दोनों को जिंदा जलाने का संदेह जताया गया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है और उसकी तलाश जारी है।

परिजनों का आरोप है कि पारिवारिक विवाद के चलते प्रवीण ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए हैं, वहीं दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है। इस घटना ने इलाके में कानून-व्यवस्था और पारिवारिक रिश्तों को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Comment