best news portal development company in india

भीषण अग्निकांड: इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग प्वाइंट में धमाके से 7 की मौत।

SHARE:

इंदौर। जिले में बुधवार तड़के हुए भीषण अग्निकांड में सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। हादसा शहर की ब्रजेश्वरी एनेक्स कॉलोनी में स्थित एक तीन मंजिला मकान में हुआ। मृतकों में बिहार के किशनगंज जिले के छह लोग शामिल हैं। इनमें विजय सेठिया, छोटू सेठिया, सुमन, मनोज,सिमरन और राशि सेठिया की पहचान हुई है।

जिले मे एक दर्दनाक अग्निकांड में सात लोगों की जान चली गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। हादसा ब्रजेश्वरी एनेक्स कॉलोनी स्थित तीन मंजिला मकान में हुआ, जहां इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग प्वाइंट में धमाके के बाद आग लग गई। मृतकों में बिहार के किशनगंज जिले के छह लोग शामिल हैं। इनमें विजय सेठिया, छोटू सेठिया, सुमन, मनोज, सिमरन और राशि सेठिया की पहचान हुई है, जबकि एक अन्य मृतक स्थानीय निवासी बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, तड़के करीब साढ़े तीन से साढ़े चार बजे के बीच चार्जिंग प्वाइंट में विस्फोट हुआ, जिससे कार में आग लगी और देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग के दौरान घर में रखे गैस सिलेंडरों में भी धमाके हुए, जिससे स्थिति और भयावह हो गई। राहत और बचाव कार्य में उस समय कठिनाई आई जब मकान के दरवाजों पर इलेक्ट्रॉनिक ताले लगे होने के कारण पुलिस को दरवाजे तोड़कर अंदर जाना पड़ा। पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि एक बच्चे के लापता होने की सूचना पर तलाश जारी है। घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है। प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

Leave a Comment