सीधी। i जिले में लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। हल्का मिर्चीवार में पदस्थ पटवारी मुनेन्द्र सिंह भदौरिया को सोमवार सुबह 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया।
जिले में लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। हल्का मिर्चीवार में पदस्थ पटवारी मुनेन्द्र सिंह भदौरिया को सोमवार सुबह 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम मिर्चीवार निवासी मुनेश्वर प्रसाद सोनी ने पटवारी पर तीन अलग-अलग राजस्व मामलों के निपटारे के लिए रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। इनमें वारिसाना से संबंधित मामला भी शामिल था। बताया गया कि आरोपी पटवारी पहले ही एक मामले में 25 हजार रुपये ले चुका था और शेष मामलों के लिए लगातार 5 हजार रुपये की मांग कर रहा था। शिकायतकर्ता ने परेशान होकर लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद लोकायुक्त टीम ने गोपनीय जांच की, जिसमें आरोप सही पाए गए। जांच के बाद कार्रवाई की योजना बनाकर टीम ने ट्रैप ऑपरेशन अंजाम दिया।
लोकायुक्त उप पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में टीम ने सोमवार सुबह करीब 8 बजे जिला अस्पताल के पास स्थित पटवारी के आवास पर कार्रवाई की। शिकायतकर्ता जैसे ही 5 हजार रुपये देने पहुंचा और पटवारी ने रकम ली, पहले से मौजूद टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर सर्किट हाउस में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।







