नेशनल डेस्क। विदेश में उच्च शिक्षा हासिल करने का सपना देख रहे भारतीय छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है। ब्रिटेन की प्रतिष्ठित University of East Anglia (UEA) ने भारतीय छात्रों के लिए विशेष स्कॉलरशिप प्रोग्राम की घोषणा की है, जिसके तहत चयनित छात्रों को 12 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह स्कॉलरशिप सितंबर 2026 सत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले छात्रों के लिए है। यूनिवर्सिटी का उद्देश्य ऐसे प्रतिभाशाली छात्रों को प्रोत्साहित करना है, जो न सिर्फ पढ़ाई में उत्कृष्ट हों, बल्कि अपने क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने की क्षमता रखते हों।
विदेश में पढ़ाई का सपना देख रहे भारतीय छात्रों के लिए अच्छी खबर है। ब्रिटेन की प्रतिष्ठित University of East Anglia (UEA) ने पोस्ट ग्रेजुएशन करने के इच्छुक छात्रों के लिए खास स्कॉलरशिप की घोषणा की है। इस योजना के तहत चयनित छात्रों को 12 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह स्कॉलरशिप सितंबर 2026 सत्र के लिए लागू होगी और खास तौर पर उन छात्रों को दी जाएगी जो पढ़ाई में उत्कृष्ट होने के साथ अपने क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने का लक्ष्य रखते हैं।
हले साल के लिए ही मान्य होगी सहायता
यूनिवर्सिटी के अनुसार, दो वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में दाखिला लेने वाले छात्रों को यह स्कॉलरशिप केवल पहले वर्ष के लिए ही मिलेगी। इससे छात्रों को पढ़ाई का खर्च उठाने, रिसर्च करने और अंतरराष्ट्रीय अनुभव हासिल करने में मदद मिलेगी।
ऐसे होगा चयन
आवेदन करने वाले छात्रों को लिखित रूप में यह बताना होगा कि उन्होंने UEA को क्यों चुना, उनका पसंदीदा कोर्स क्या है और वे भविष्य में क्या लक्ष्य हासिल करना चाहते हैं। साथ ही उन्हें यह भी स्पष्ट करना होगा कि उनकी पढ़ाई से वैश्विक स्तर पर क्या सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आवेदनों की जांच मार्च से जून 2026 के बीच की जाएगी और चयनित उम्मीदवारों को हर चरण के बाद सूचना दी जाएगी।
पात्रता की शर्तें
- आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए
- UEA के पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन ऑफर लेटर अनिवार्य
- इंटरनेशनल फीस कैटेगरी में पंजीकरण
- यूके की 2:1 बैचलर डिग्री के समकक्ष योग्यता
जरूरी निर्देश
- यह स्कॉलरशिप अन्य किसी स्कॉलरशिप के साथ नहीं जोड़ी जा सकती
- जिन छात्रों की पूरी फीस सरकार या किसी संस्था द्वारा वहन की जा रही है, वे पात्र नहीं होंगे
- एजुकेशन लोन लेने वाले छात्र आवेदन कर सकते हैं
आवेदन की अंतिम तिथि
स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 26 जून 2026 निर्धारित की गई है। यूनिवर्सिटी ने स्पष्ट किया है कि पहले छात्रों को संबंधित कोर्स में एडमिशन लेना होगा। ऑफर लेटर मिलने के बाद ही स्कॉलरशिप के लिए आवेदन किया जा सकेगा।







