सिंगरौली। महिला एवं बाल विकास विभाग, परियोजना सिंगरौली शहरी के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में जन-जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला जारी है। इसी क्रम में कचनी आंगनबाड़ी केंद्र में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर लिंगानुपात में सुधार, बालिका शिक्षा को बढ़ावा, महिला सशक्तिकरण तथा लिंग आधारित भेदभाव जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
महिला एवं बाल विकास विभाग, परियोजना सिंगरौली शहरी के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में जनजागरूकता अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कचनी आंगनबाड़ी केंद्र में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री जितेंद्र गुप्ता ने की। इस दौरान लिंगानुपात में सुधार, बालिका शिक्षा को बढ़ावा, महिला सशक्तिकरण और लिंग आधारित भेदभाव समाप्त करने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित महिलाओं को बताया गया कि बेटियों की शिक्षा और पोषण समाज के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम में राजमाता चून कुमारी ट्रस्ट द्वारा गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को पोषण किट वितरित की गई। परियोजना अधिकारी शैलेंद्र साकेत ने हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया तथा पोषण और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।







