best news portal development company in india

रायपुर में भीषण सड़क हादसा: धान से भरा ट्रक कार पर पलटा, दंपती समेत तीन की मौत

SHARE:

रायपुर। राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। धान के बोरे से लदा एक ओवरलोडेड ट्रक अनियंत्रित होकर कार के ऊपर पलट गया। हादसे में कार सवार पति-पत्नी और कैब चालक की मौत हो गई। विधानसभा थाना प्रभारी शिवेंद्र राजपूत ने बताया कि घटना पुरानी विधानसभा के पास नरदहा में, Delhi Public School के सामने हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रक में बड़ी मात्रा में धान भरा था। अचानक चालक का संतुलन बिगड़ा और ट्रक कार के ऊपर पलट गया। ट्रक के साथ धान की बोरियां भी कार पर गिर पड़ीं, जिससे कार पूरी तरह दब गई।

राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। धान के बोरे से लदा एक ओवरलोडेड ट्रक अनियंत्रित होकर कार के ऊपर पलट गया। हादसे में कार सवार पति-पत्नी और कैब चालक की मौत हो गई। विधानसभा थाना प्रभारी शिवेंद्र राजपूत ने बताया कि घटना पुरानी विधानसभा के पास नरदहा में, Delhi Public School के सामने हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रक में बड़ी मात्रा में धान भरा था। अचानक चालक का संतुलन बिगड़ा और ट्रक कार के ऊपर पलट गया। ट्रक के साथ धान की बोरियां भी कार पर गिर पड़ीं, जिससे कार पूरी तरह दब गई। जानकारी के अनुसार बलौदाबाजार निवासी 66 वर्षीय राजकुमार शर्मा 10 फरवरी से MMI Hospital में भर्ती थे, जहां उनकी सफल बायपास सर्जरी हुई थी। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वे पत्नी के साथ तिल्दा स्थित घर लौट रहे थे। उनके बड़े बेटे ने पुणे से ऑनलाइन कैब बुक की थी। जैसे ही कार नरदहा के पास पहुंची, धान से लदा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर कार पर पलट गया। हादसे में कैब ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दंपती कार में फंसे रहे। बाद में दोनों ने भी दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से ट्रक और धान की बोरियों को हटाकर कार को बाहर निकाला गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में ओवरलोडिंग को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।

Leave a Comment