best news portal development company in india

झाड़ियों में मिली झोलाछाप डॉक्टर की लाश, सिर पर चोट के निशान से हत्या की आशंका

SHARE:

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीती रात घर से निकले एक झोलाछाप डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गुरुवार सुबह जामगांव–बेहरापाली मार्ग के बीच झाड़ियों में उसका शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मामला चक्रधरनगर थाना क्षेत्र का है।

जिले में एक झोलाछाप डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मामला चक्रधरनगर थाना क्षेत्र का है, जहां जामगांव-बेहरापाली मार्ग के बीच झाड़ियों में शव बरामद किया गया। गुरुवार सुबह ग्राम बेहरापाली और जामगांव के ग्रामीण जब कुर नाला के रपटा पुल के पास से गुजर रहे थे, तभी कोलाईबहाल सीमा के नजदीक एक युवक का शव पड़ा मिला। शव कपड़ों से ढका था और पास में इलाज का बैग व कुछ दस्तावेज बिखरे हुए थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव की पहचान बेहरापाली निवासी सत्यानंद प्रधान (40 वर्ष) के रूप में हुई, जो क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टर के रूप में उपचार करता था। परिजनों ने बताया कि वह बुधवार शाम बाइक से घर से निकला था, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटा। प्राथमिक जांच में मृतक के सिर पर गहरे चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस, साइबर सेल और डॉग स्क्वायड की टीम साक्ष्य जुटाने में लगी है। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है।

Leave a Comment