ladli behna yojana: मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए रक्षाबंधन का त्योहार इस बार खास होने वाला है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 अगस्त को मैहर से लाड़ली बहना योजना की अगली किस्त जारी करेंगे। इस दौरान पात्र महिलाओं के बैंक खातों में नियमित 1500 रुपये के साथ अतिरिक्त 250 रुपये भी ट्रांसफर किए जाएंगे। यानी इस बार लाड़ली बहनों के खाते में कुल 1750 रुपये आएंगे।
मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए रक्षाबंधन से पहले बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 अगस्त को मैहर से लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त जारी करेंगे। इस बार महिलाओं के खातों में नियमित 1500 रुपए के साथ 250 रुपए की अतिरिक्त राशि भी भेजी जाएगी। इस तरह पात्र लाड़ली बहनों के बैंक खातों में कुल 1750 रुपए ट्रांसफर होंगे। मुख्यमंत्री के मैहर कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं को इस राशि का लाभ मिलेगा। सरकार ने अतिरिक्त 250 रुपए की राशि को रक्षाबंधन के विशेष उपहार के रूप में देने का निर्णय लिया है।





