best news portal development company in india

जमीन की नपती को लेकर खूनी संघर्ष, ASI की फायरिंग में एक की मौत।

SHARE:

राजगढ़। तलेन थाना क्षेत्र के ग्राम बिलालखेड़ी में जमीन की नपती को लेकर चल रहा विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। विवाद के दौरान शाजापुर जिले में पदस्थ एएसआई दिलीप प्रजापति पर लाइसेंसी 12 बोर बंदूक से फायरिंग करने का आरोप है। गोली लगने से एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

तलेन थाना क्षेत्र के ग्राम बिलालखेड़ी में जमीन की नपती को लेकर चल रहा विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। विवाद के दौरान शाजापुर जिले में पदस्थ एएसआई दिलीप प्रजापति पर लाइसेंसी 12 बोर बंदूक से फायरिंग करने का आरोप है। गोली लगने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि जमीन-प्लॉट को लेकर दो पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। दोपहर में दोनों पक्ष आमने-सामने आए और कहासुनी के बाद गाली-गलौज व हाथापाई शुरू हो गई। इसी दौरान फायरिंग की घटना हुई। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में शुजालपुर अस्पताल रेफर किया गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें विवाद के दौरान फायरिंग और लोगों के भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एएसआई दिलीप प्रजापति को हिरासत में लेकर उसकी लाइसेंसी बंदूक जब्त कर ली। तलेन पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना में एएसआई की भूमिका और विवाद के कारणों की जांच कर रही है। घटना के बाद बिलालखेड़ी में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।

Leave a Comment