best news portal development company in india

चलती हरियाणा रोडवेज बस का टायर निकला, 50-60 यात्री बाल-बाल बचे।

SHARE:

हिसार। हिसार से वाया बगला राजस्थान के सूरतगढ़ जा रही हरियाणा रोडवेज की चलती बस का अचानक पिछला टायर निकल गया। हादसे के समय बस में करीब 50 से 60 यात्री सवार थे। टायर निकलने से बस अनियंत्रित होकर एक तरफ झुक गई, लेकिन चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल ब्रेक लगाकर बस को सड़क किनारे सुरक्षित रोक लिया। इससे बड़ा हादसा टल गया।

हिसार से वाया बगला राजस्थान के सूरतगढ़ जा रही हरियाणा रोडवेज की बस का बगला के पास अचानक पिछला टायर निकल गया। हादसे के समय बस में करीब 50 से 60 यात्री सवार थे। टायर निकलते ही बस एक तरफ झुककर अनियंत्रित होने लगी, लेकिन चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल ब्रेक लगाकर बस को सड़क किनारे सुरक्षित रोक लिया। इससे बड़ा हादसा टल गया। टायर तेज आवाज के साथ निकलकर दूर जा गिरा, जिससे बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। बस रुकने के बाद यात्री घबराकर बाहर निकल आए। घटना की सूचना रोडवेज डिपो के अधिकारियों को दी गई। यात्रियों ने बसों के रखरखाव और नियमित जांच व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए नाराजगी जताई। यात्रियों का आरोप है कि बसों की उचित मेंटेनेंस और चेकिंग नहीं होने से उनकी जान जोखिम में पड़ रही है। बाद में यात्रियों को दूसरी बस से सूरतगढ़ के लिए रवाना किया गया।

Leave a Comment