best news portal development company in india

आयुष्मान आरोग्य मंदिर में पार्षद अनिल बैस ने किया ध्वजारोहण।

SHARE:

सिंगरौली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वार्ड क्रमांक 38 तुलसी ढोटी स्थित मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक आयुष्मान आरोग्य मंदिर में समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि नगर निगम पार्षद एवं अपीलीय समिति सदस्य अनिल कुमार बैस ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाकर देश के अमर शहीदों को नमन किया।

समारोह को संबोधित करते हुए पार्षद अनिल बैस ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के वीर शहीदों के त्याग और बलिदान को याद करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज ही मजबूत राष्ट्र का आधार है। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों से आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने और पूरी निष्ठा के साथ जनसेवा करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में संस्था प्रभारी जेबा सिद्दीकी सहित स्वास्थ्यकर्मी, स्थानीय नागरिक और गणमान्य लोग मौजूद रहे। शशिकला शाह, सरिता शाह, रंजन शाह, रीता शाह, पहलवान शाह, पारसनाथ नाई, लालू रजक और सरिता साकेत सहित अन्य लोगों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

Leave a Comment