best news portal development company in india

आगरा में पिता की हैवानियत, 11 माह की बेटी को यमुना में फेंका; पत्नी को भी धक्का देने का प्रयास

SHARE:

आगरा। सिकंदरा क्षेत्र में पारिवारिक कलह के चलते दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मथुरा के बल्देव थाना क्षेत्र निवासी रिंकू ने कथित तौर पर अपनी 11 माह की मासूम बेटी को मां की गोद से लेकर अकबरा पुल से यमुना नदी में फेंक दिया। इसके बाद उसने पत्नी लक्ष्मी को भी पुल से नदी में धक्का देने का प्रयास किया। महिला की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे राहगीरों ने उसे बचा लिया।

सिकंदरा क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक पिता ने कथित तौर पर अपनी 11 माह की मासूम बेटी को यमुना नदी में फेंक दिया। इसके बाद आरोपी ने पत्नी को भी पुल से धक्का देने का प्रयास किया। महिला की चीख-पुकार सुनकर राहगीरों ने उसे बचाया और आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना शुक्रवार दोपहर करीब सवा तीन बजे अकबरा पुल की है। मथुरा के बल्देव थाना क्षेत्र के बादामगढ़ी गांव निवासी रिंकू अपनी पत्नी लक्ष्मी और मासूम बेटी को बाइक से आगरा घुमाने लाया था। पुल पर पहुंचने के बाद उसने फोटो खींचने के बहाने पत्नी की गोद से बच्ची को लिया और यमुना में फेंक दिया। इसके बाद रिंकू ने पत्नी को भी नदी में धक्का देने की कोशिश की। लक्ष्मी के शोर मचाने पर राहगीर मौके पर पहुंचे। बच्ची को नदी में फेंके जाने की जानकारी मिलने पर भीड़ ने आरोपी की पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर गोताखोरों की मदद से बच्ची की तलाश कराई, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। पत्नी ने पुलिस को बताया कि पति उस पर शक करता था और इसी बात को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment