best news portal development company in india

सड़क किनारे चादर में लिपटा मिला युवक का शव,जांच मे जुटी पुलिस।

SHARE:

लुधियाना। टिब्बा रोड स्थित न्यू शक्ति नगर इलाके में सड़क किनारे चादर में लिपटा करीब 24 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

टिब्बा रोड के न्यू शक्ति नगर इलाके में सड़क किनारे चादर में लिपटा करीब 24 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के सिर और शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। पुलिस ने प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताते हुए केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना टिब्बा के एसएचओ इंस्पेक्टर गगनदीप सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और शव को वहां फेंकने वाले संदिग्धों की तलाश की जा रही है। शव को पहचान के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ करने के साथ हाल में दर्ज गुमशुदगी की शिकायतों का रिकॉर्ड भी खंगाल रही है। मृतक की पहचान होने के बाद हत्या की वजह और आरोपियों तक पहुंचने की दिशा में जांच आगे बढ़ाई जाएगी।

Leave a Comment