best news portal development company in india

बीरभूम में 20 करोड़ से अधिक नकदी और 15 किलो सोना बरामद, अवैध खनन पर बड़ा शिकंजा

SHARE:

कोलकाता। पश्चिम बंगाल पुलिस ने बीरभूम जिले में अवैध खनन और राजस्व चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कारोबारी के ठिकाने से 20 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी और 15 किलोग्राम सोना बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, देवचा गांव स्थित मीनार मंडल के दो मंजिला मकान पर छापेमारी के दौरान 14 एक-एक किलो की सोने की छड़ें और 100-100 ग्राम के 10 सोने के बिस्कुट मिले, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 21.5 करोड़ रुपये है।

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने अवैध खनन और राजस्व चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी और 15 किलोग्राम सोना बरामद किया है। यह बरामदगी देवचा गांव स्थित पत्थर कारोबारी मीनार मंडल के दो मंजिला मकान से हुई। पुलिस के अनुसार, बरामद सोने में 14 एक-एक किलो की छड़ें और 100-100 ग्राम के 10 बिस्कुट शामिल हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 21.5 करोड़ रुपये है। नकदी की गिनती देर रात तक जारी रही और बरामद राशि 20 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर गई। पुलिस के मुताबिक, मीनार मंडल फरार कारोबारी टुल्लू मंडल उर्फ मोहम्मद नजीबुद्दीन का रिश्तेदार है। टुल्लू का नाम पहले भी अवैध खनन, राजस्व चोरी और मवेशी तस्करी से जुड़े मामलों में सामने आ चुका है। छापेमारी के दौरान मीनार मंडल और उसके बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जांच एजेंसियों का मानना है कि बरामद नकदी और सोना अवैध वसूली तथा राजस्व चोरी से अर्जित संपत्ति का हिस्सा हो सकता है। इस कार्रवाई के बाद राज्य में राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि सरकार भ्रष्टाचार और माफिया नेटवर्क के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर काम कर रही है। वहीं तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष ने दोषियों के साथ-साथ उन्हें संरक्षण देने वाले लोगों की भी निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और अन्य संभावित ठिकानों पर भी छापेमारी जारी है।

Leave a Comment