सिंगरौली। जिले के विंध्यनगर-वैढ़न मार्ग स्थित टाइगर इन होटल के समीप आशिर्वाद अमृततुल्य चाय की नई दुकान का शुभारंभ कांग्रेस शहर अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने दुकान संचालक को नए व्यवसाय की शुरुआत पर बधाई देते हुए सफल एवं समृद्ध व्यापार की शुभकामनाएं दीं।

विंध्यनगर-वैढ़न मार्ग स्थित टाइगर इन होटल के समीप आशिर्वाद अमृततुल्य चाय की दुकान का शुभारंभ रविवार को कांग्रेस शहर अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के दौरान उन्होंने दुकान संचालक को नए व्यवसाय की शुरुआत पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य एवं सफल व्यापार की शुभकामनाएं दीं।
श्री चौहान ने कहा कि स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाले ऐसे छोटे-छोटे व्यवसाय युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह प्रतिष्ठान ग्राहकों को बेहतर सेवा प्रदान करते हुए निरंतर प्रगति करेगा। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिक, कांग्रेस कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक मौजूद रहे, जिन्होंने भी दुकान संचालक को शुभकामनाएं दीं।






