सिंगरौली। देशभर के छात्रों के संघर्ष और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी शहर सिंगरौली ने विजय जुलूस निकाला। चूल्हा गेट से इंदिरा चौक तक निकाले गए इस जुलूस में बड़ी संख्या में युवा, छात्र, कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
सुने कांग्रेस शहर अध्यक्ष श्री चौहान नें क्या कहाँ-
छात्रों के अधिकारों और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग को लेकर कांग्रेस के संघर्ष को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी शहर सिंगरौली ने विजय जुलूस निकालकर उत्साह जताया। चूल्हा गेट से इंदिरा चौक तक निकले जुलूस में बड़ी संख्या में युवा, छात्र और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि छात्रों की समस्याओं को मजबूती से उठाने और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर पार्टी लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने इसे युवाओं की एकजुटता और लोकतांत्रिक आवाज की सफलता बताया। जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं ने छात्र हित, शिक्षा में पारदर्शिता और बेहतर व्यवस्था के समर्थन में नारे लगाए। कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि पार्टी हमेशा युवाओं और छात्रों के अधिकारों के लिए आवाज उठाती रहेगी।
जुलूस में शामिल लोगों ने नीट पेपर लीक प्रकरण से प्रभावित छात्रों को श्रद्धांजलि देते हुए शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने इसे छात्रों के संघर्ष की जीत बताया।






