सिंगरौली। जिले की खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल को उप संचालक (खनिज) पद पर पदोन्नति मिली है। उनकी पदोन्नति से खनिज विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।

जिले की खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल को उप संचालक (खनिज) पद पर पदोन्नति मिली है। सिंगरौली में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की। उनके नेतृत्व में विभाग ने कई बड़ी जब्ती की कार्रवाइयों को अंजाम दिया, जिससे राजस्व संरक्षण के साथ अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने में सफलता मिली। उप संचालक पद पर पदोन्नति मिलने पर विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।







