सिंगरौली। बलियारी औद्योगिक क्षेत्र में वर्ष 2009 के भीषण औद्योगिक हादसे में जान गंवाने वाले 32 श्रमिकों की स्मृति में सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दिवंगत श्रमिकों को विनम्र नमन करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

बलियारी औद्योगिक क्षेत्र में वर्ष 2009 में हुए भीषण औद्योगिक हादसे में शहीद हुए 32 श्रमिकों को सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि उद्योगों की प्रगति के पीछे श्रमिकों का परिश्रम और समर्पण सबसे बड़ी ताकत है, इसलिए उनका सम्मान और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
विधायक रामनिवास शाह ने शहीद श्रमिकों को नमन करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि बलियारी की यह घटना केवल एक हादसा नहीं, बल्कि श्रमिक सुरक्षा के प्रति सभी को सजग रहने का संदेश भी है। उन्होंने श्रमिकों के योगदान को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताते हुए कहा कि उनका बलिदान हमेशा स्मरणीय रहेगा। विधायक ने दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिवारों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।







