सिंगरौली। सीधी-सिंगरौली संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने चितरंगी विधानसभा क्षेत्र के सघन दौरे के दौरान ग्राम बरवाडीह (नौडिहवा) स्थित शासकीय हाई स्कूल में छात्र-छात्राओं को निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की यह योजना दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए काफी लाभकारी है। इससे बच्चों को विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी, शिक्षा के प्रति उनकी रुचि बढ़ेगी तथा ड्रॉपआउट दर में कमी आएगी।
सीधी-सिंगरौली संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने चितरंगी विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान ग्राम बरवाडीह (नौडिहवा) स्थित शासकीय हाई स्कूल में छात्र-छात्राओं को निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की यह योजना ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों की शिक्षा को प्रोत्साहन देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है, जिससे स्कूल आने-जाने में सुविधा मिलेगी और पढ़ाई बीच में छोड़ने की समस्या भी कम होगी। प्रवास के दौरान सांसद ने बकिया, नैकहवा, क्योटली, तमई, पड़री कला, नौडिहवा, झटकटा और गोड़वा सहित कई गांवों में जनसंवाद कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। डॉ. मिश्रा ने नैकहवा स्थित सीएम राइज विद्यालय एवं शासकीय जूनियर बालक छात्रावास का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विभिन्न कार्यक्रमों में उन्होंने श्रमिकों के कल्याण के लिए संचालित ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (वीबी-जीआरएएम जी)’ की जानकारी देते हुए पात्र हितग्राहियों से योजना का लाभ उठाने की अपील की।







